सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Heat: People are reaching the hospital after getting sick due to sun and hot air.

गर्मी : धूप व गर्म हवा से बीमार होकर पहुंच रहे अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Heat: People are reaching the hospital after getting sick due to sun and hot air.
जिला चिकित्सालय के दवा काउंटर पर खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। तापमान में बढ़ोतरी से जिले में लू लगाने के मामले बढ़ने लगे हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन उल्टी, दस्त, वायरल समेत अन्य बीमारियों के 1200 से अधिक मरीज प्राथमिक उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक गर्मी जनित बीमारियों से बचाव की सलाह दे रहे है। शनिवार को ओपीडी में 1257 मरीजों ने उपचार कराया।

इस बार अप्रैल माह से ही गर्मी के बढ़ने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मरीज राजेंद्री ने बताया कि उल्टी-दस्त होने पर अस्पताल में उपचार कराने के लिए आई हूं। मरीज सुनील ने बताया कि घर से बाहर निकलने पर चक्कर आने लगते हैं। चिकित्सक को दिखाकर दवा ली है। चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों चलते-चलते अचानक बेहोश हो जाने, प्यास अधिक लगने, मुंह सूखने के अलावा उल्टी-दस्त के अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। सभी को परामर्श एवं दवा के साथ बचाव की सलाह दी जा रही है। तेज धूप में लोग घरों से बाहर न निकलें, सिर पर कपड़ा बांधकर निकलें, पानी अधिक पीएं और खान-पान पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

कोट...

गर्मी बढ़ने पर ओपीडी में उल्टी, दस्त, वायरल समेत अन्य बीमारियों के मरीज भी बढ़े है। प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीज परामर्श लेने आ रहे हैं। हालत गंभीर होने पर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। शनिवार को 1257 मरीजों ने प्राथमिक उपचार कराया। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed