फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lekhpals to relinquish additional charges starting today if demands are not met.

Bulandshahar News: मांगें न मानी तो आज से काम आज अतिरिक्त चार्ज छोड़ेंगे लेखपाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals to relinquish additional charges starting today if demands are not met.
मांगें न मानी तो आज से काम आज अतिरिक्त चार्ज छोड़ेंगे लेखपालअनूपशहर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर बुधवार से लेखपाल अतिरिक्त चार्ज छोड़ देंगे। एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर इससे अवगत करा दिया है। संघ अनूपशहर के अध्यक्ष तेजदत्त शर्मा व सचिव राजन गुप्ता ने कहा कि मांग पूरी न होने पर बुधवार को लेखपाल केवल अपने मूल हल्के का काम संभालेंगे और अतिरिक्त हल्के चार्ज का पूरी तरह बहिष्कार करेंगे। अतिरिक्त प्रभार के सभी बस्ते संबंधित तहसील या राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा करा दिए जाएंगे। मांगें न माने जाने की स्थिति में भविष्य में सभी प्रकार के ऑनलाइन शासकीय कार्यों के बहिष्कार की भी योजना है।
विज्ञापन

उनकी मांगों में 400 से 800 किलोमीटर दूर तैनात लेखपालों के गृह मंडल स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल पुनः खोलना, अप्रैल 2026 में संपन्न हुई डीपीसी की लंबित पदोन्नति सूची तत्काल जारी करना और सितंबर 2025 में हुई नव-नियुक्त लेखपालों की परीक्षा के परिणाम घोषित करना शामिल है। इसके अलावा वर्षों से अपरिवर्तित स्टेशनरी भत्ता 700 रुपये, वाहन भत्ता 1500 रुपये तथा विशेष भत्ता 1000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed