फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two accused arrested in a murder case in the Chola police station area of Bulandshahr

मुकेश सोलंकी हत्याकांड: पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास, मुठभेड़ में 2 आरोपी घायल, गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 09:36 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 05 Aug 2026 09:36 AM IST
सार

सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि मुकेश सोलंकी के हत्यारोपी अनिल व जितेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे फतेहपुर जादौन रेलवे पुल के नीचे रेलवे लाइन के आस-पास छिपाकर रखे है। टीम उन्हें साथ लेकर तमंचे बरामद करने के लिए फतेहपुर जादौन रेलवे पुल के पास पहुंची। तभी उन्होंने भागने का प्रयास किया था। 

विज्ञापन
Two accused arrested in a murder case in the Chola police station area of Bulandshahr
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस अभिरक्षा से भागने के प्रयास में मुकेश सोलंकी के दो हत्यारोपी मुठभेड़ में पैर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार करते हुए उपचार और पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस आरोपियों को साथ लेकर निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचे बरामद करने के लिए पहुंची। आरोपियों से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचे बरामद किए है।

विज्ञापन


सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि मुकेश सोलंकी के हत्यारोपी गांव दाउदपुर निवासी अनिल व जितेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे फतेहपुर जादौन रेलवे पुल के नीचे रेलवे लाइन के आस-पास अलग-अलग दूरी पर छिपाकर रखे है। बुधवार की सुबह पुलिस की दो टीम दोनों आरोपियों को साथ लेकर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचे बरामद करने के लिए फतेहपुर जादौन रेलवे पुल के पास पहुंची। 
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपियों ने मौका पाकर पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया तथा झाडियों में पहले से छिपाकर रखे लोड तमंचों से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में आरोपी अनिल व जितेश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार करते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे दो खोखे, दो कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। आरोपी अनिल पर थाना चोला में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी जितेश पर ककोड़ में एक और चोला में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने मुकेश सोलंकी को घर से बुलाकर गोली मारकर कर दी थी हत्या
चोला क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी मनीष सोलंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि सोमवार की शाम करीब पांच बजे गांव निवासी अनिल कुमार ने फोन कर उनके पिता मुकेश सोलंकी को श्मशान में बुलाया था। वह अपने पिता के साथ खेत पर पहुंचे। जहां उन्हें देखा कि उनके खेत की नाप गलत की जा रही है। जिसका उनके पिता और उन्होंने विरोध किया। मौके पर गांव निवासी अनिल, जितेश, मनीष पुत्र मुनेश और उसका भाई कपिल तीन अज्ञात के अलावा गांव के अन्य लोग और हल्का लेखपाल मौजूद थे। गलत नाप का विरोध करने पर अनिल, जितेश, मनीष, कपिल व तीन अज्ञात लोगों ने उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी कार और बाइक से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed