फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Man convicted of molesting four-year-old girl sentenced to six years in prison

Bulandshahar News: चार वर्ष की मासूम से छेड़छाड़ के दोषी को छह साल की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Man convicted of molesting four-year-old girl sentenced to six years in prison
गाजियाबाद। जिला न्यायालय ने शुक्रवार को वर्ष 2020 में सिहानी गेट थानाक्षेत्र में चार साल की मासूम से छेड़खानी के आरोपी अली खान को दोषी ठहराते हुए छह साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की धनराशि में से 40 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाने के आदेश दिए भी पारित किए हैं।
विज्ञापन

विशेष लाेक अभियोजक उत्कर्ष वत्स ने बताया कि सिहानी गेट थाने में 24 सितंबर 2020 को चार साल की बच्ची के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के साथ 22 सितंबर को अली खान ने गलत काम किया है। घटना के समय बच्ची आरोपी की दुकान से सामान लेने गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज किया और अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में सिहानी गेट पुलिस ने मामले में 23 नवंबर 2020 को चार्जशीट दाखिल की थी। विशेष पाक्सो अदालत के न्यायाधीश ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अली खान को दोषी ठहराते हुए छह साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed