{"_id":"69b83c04efe7f28bfa007ce4","slug":"municipality-swung-into-action-on-complaints-of-contaminated-water-started-repairing-the-pipeline-bulandshahr-news-c-306-1-gha1004-120878-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दूषित पानी की शिकायत पर हरकत में आई पालिका, पाइपलाइन मरम्मत कराई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दूषित पानी की शिकायत पर हरकत में आई पालिका, पाइपलाइन मरम्मत कराई शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में आ रही दिक्कतों और दूषित पानी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। सोमवार को पालिका की ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और खराब पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया।
नगर के कई इलाकों से पिछले कुछ दिनों से पेयजल लाइन में कीड़े और रेत आने की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पालिका प्रशासन को दी थी। शिकायतों के बाद ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने रविदास चौक के पास पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पाइपलाइन में लीकेज के कारण दूषित पानी आपूर्ति लाइन में मिल रहा है।
समस्या के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करते हुए ईओ के निर्देश पर पाइपलाइन की मरम्मत के लिए खुदाई कराई गई और क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कराया गया। इस दौरान जलकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही और मरम्मत कार्य में जुटी रही।
ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने जलकल कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्थिति में दूषित पानी पेयजल लाइन में न पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि नगर के अन्य क्षेत्रों में भी पेयजल लाइनों की नियमित जांच कराई जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा न हो। पालिका प्रशासन का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत के बाद नगर में पेयजल आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी और लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
Trending Videos