{"_id":"69d539c9515339f13c0b58a5","slug":"players-from-the-district-showed-their-strength-in-badminton-and-chess-competitions-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-151634-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बैडमिंटन व शतरंज प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बैडमिंटन व शतरंज प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
बुगरासी क्षेत्र के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में शतरंज खेलते प्रतिभागी। स्रोत: संस
विज्ञापन
बुगरासी। आगरा बी शंकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बैडमिंटन व शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के गांव बुकलाना स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कराया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जनपद बुलंदशहर सहित आसपास के 10 जनपदों के नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपने-अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
खेलों का शुभारंभ करते हुए विद्यालय प्राचार्य पीके रॉय ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंडर-14 में बुलंदशहर के घारित ने प्रथम, मुरादाबाद के मोहम्मद सुहैर ने द्वितीय, अंडर-17 में बुलंदशहर के रिंकू ने प्रथम, मुरादाबाद के सुल्तान ने द्वितीय, अंडर- 19 में बुलंदशहर के हर्ष ने प्रथम व मुरादाबाद के मोहम्मद उमर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, बालिका वर्ग में अंडर-14 बुलंदशहर की आरोही ने प्रथम, मेरठ की अंशिका ने द्वितीय, अंडर-17 में बुलंदशहर की नैनिशा ने प्रथम, मेरठ की आयुषी ने द्वितीय और अंडर-19 में बुलंदशहर की डिंपल ने प्रथम व मेरठ की तरु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंडर-14 में मथुरा के अयांश ने प्रथम, हापुड़ के विराज ने द्वितीय, अंडर-17 में मुरादाबाद के हिमांशु ने प्रथम, बुलंदशहर के संस्कार ने द्वितीय, अंडर-19 में हापुड़ के कृष्णा ने प्रथम व जीबी नगर के ऋषभ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, बालिका वर्ग में अंडर-14 में मथुरा की प्रज्ञा ने प्रथम, बुलंदशहर की शिया ने द्वितीय, अंडर-17 में मेरठ की काव्या ने प्रथम, बुलंदशहर की अनन्या ने द्वितीय तथा अंडर-19 में मुरादाबाद की नव्या ने प्रथम व बुलंदशहर की एलिस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल शिक्षिका शिवरंजना ठाकुर, विद्यालय प्रशासन एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
Trending Videos