फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ramleela

बुराई का अंत, धू-धू कर जला दशानन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:12 PM IST
सार

बुराई का अंत, धू-धू कर जला दशाननबुलंदशहर।वहीं, दूसरी ओर अहार में भी रावण के कुनबे का दहन किया गया।नुमाइश मैदान से डीएम रोड, शनिदेव मंदिर रोड, कालाआम चौराहा, भूड़ रोड़ आदि पर वाहनों की लंबी लाइन लगने से यातायात व्यवस्था को पुलिस ने संभाला।

विज्ञापन
ramleela

विस्तार

बुराई का अंत, धू-धू कर जला दशानन
विज्ञापन

बुलंदशहर। नुमाइश मैदान में हुई रामलीला में बुधवार को असत्य पर सत्य की विजय हुई। रामलीला में रावण का वध होते ही मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से मैदान गुंजायमान हो उठा। इसके बाद रावण का कुनबा धू-धू कर जल उठा। रावण दहन की लीला देखने के लिए गांव-देहात से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।
नुमाइश मैदान में श्री रामलीला सभा की ओर से 23 सितंबर से कलाकारों द्वारा मंचन किया जा रहा था। बुधवार को रावण दहन की लीला का मंचन किया गया। रावण अपने शस्त्रों से राम की वानर सेना को पछाड़कर भगाने लगता है। राम अपने बाणों से रावण के सिरों पर लगातार प्रहार करते हैं। विभीषण से रहस्य हासिल कर राम एक साथ कई बाण छोड़ते हैं, एक बाण उसके नाभि में लगता है। जिससे वह कटे वृक्ष की तरह वह धरती पर गिर पड़ता है। इसके साथ ही रामलीला का समापन हो गया था। सांसद भोला सिंह ने 60 फीट के रावण, 50-50 फीट के कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। इस दौरान मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा का प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसौदिया, श्री रामलीला सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल, महामंत्री अमित मित्तल, कोषाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, प्रभारी निदेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मोहित गर्ग, अरविंद अग्रवाल, सुखदेव शर्मा, केशव जिंदल और अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर अहार में भी रावण के कुनबे का दहन किया गया। इस दौरान सुभाष चंद्र, घनश्याम मीना, दिनेश शर्मा, कानूनगो राज बहादुर सिंह, लेखपाल नीतीश सारस्वत, थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। खानपुर में भी रावण का पुतला धूं-धूं कर जला और यहां पर मेले जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगा जाम, बारिश ने बढ़ाई परेशानी
रावण दहन के बाद लोगों की भीड़ के चलते नगर के सभी मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। नुमाइश मैदान से डीएम रोड, शनिदेव मंदिर रोड, कालाआम चौराहा, भूड़ रोड़ आदि पर वाहनों की लंबी लाइन लगने से यातायात व्यवस्था को पुलिस ने संभाला। वहीं, दूसरी ओर दोपहर बाद आई बारिश ने परेशानी बढ़ा दी। नगर के नुमाइश मैदान में पानी भर गया, जिससे दुकानदारों आदि को परेशानी हुई। वहीं, दूसरी ओर बीबीनगर में भी बारिश के चलते मेले में दुकान लगाने वालों को परेशानी हुई। इसी तरह की कुछ परेशानी अन्य जगह भी दिखाई दी।

देहात में मनाया दशहरा, जलाए गए पुतले
गुलावठी में कौशिक किड्स एंड पब्लिक स्कूल प्रांगण में विजयादशमी पर्व के अवसर पर रावण के पुतले का दहन किया गया। छोटे बच्चों ने रामायण के पात्रों का स्वरूप धारण किया तथा बुराई पर अच्छाई के जीत का मंचन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य, रामकुमार कौशिक, रेखा सैनी, नेहा, मोनिका, अंजलि और बिरजू सिंह आदि मौजूद रहे। जहांगीराबाद में रामलीला मैदान बाड़ा में दशहरा मेले के मुख्य अतिथि गाजियाबाद के उद्यमी व व्यापारी नेता सोनू पाठक रहे। कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सभासद नवीन बंसल, मनोज गुप्ता, नवीन गोयल व विनोद सैनी आदि मौजूद रहे। अनूपशहर में रामलीला मैदान में रामलीला सेवा समिति के बैनर तले रावण दहन लीला का मंचन किया गया। इसमें वानर व राक्षसों तथा रावण का लक्ष्मण तथा हनुमान जी से युद्ध का प्रदर्शन किया गया। रावण वध से पूर्व नर्वदेश्वर अखाड़े द्वारा खाटू श्याम के दरबार व निशान यात्रा के साथ भव्य काली शोभायात्रा खलीफा अवधेश गर्ग के नेतृत्व में निकाली गई। औरंगाबाद में श्रीरामलीला अभिनय मंडल के तत्वाधान में विजयदशमी पर्व पर पुरानी सब्जी मंडी स्थित समाजसेवी रामबाबू गुप्ता आढ़ती के आवास से राम रावण के बीच युद्ध हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed