फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ravana burned fiercely; Ramlila Maidan echoed with chants of 'Jai Shri Ram'.

Bulandshahar News: धू-धू कर जला रावण, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ravana burned fiercely; Ramlila Maidan echoed with chants of 'Jai Shri Ram'.
सिकंदराबाद धू धू कर कर जलता रावण का पुतला
सिकंदराबाद। नगर के रामलीला मैदान में शनिवार को रावण दहन के साथ चार दिवसीय श्रीरामलीला का समापन हो गया। रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले धू-धू कर जले तो पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आतिशबाजी के बीच रावण दहन देखने के लिए नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान में श्रीराम सेवा समिति रजिस्टर्ड की ओर से आयोजित रामलीला के चौथे दिन रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। आसमान में उठती आग की लपटों और आतिशबाजी को देखकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सिकंदराबाद में विजयदशमी के चार दिन बाद रावण दहन करने की परंपरा है। मान्यता के अनुसार, रावण की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी मंदोदरी ने पति को जीवित करने की कामना से नगर के कृष्ण तालाब मंदिर में चार दिन तक यज्ञ और तपस्या की थी। हालांकि, उसकी कामना पूरी नहीं हुई। इसी मान्यता के चलते नगर में दशहरे के चौथे दिन रावण दहन किया जाता है। रावण दहन के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

रावण दहन के साथ मैदान में मेले का भी आयोजन हुआ। बच्चों के मनोरंजन के लिए खिलौनों, मिठाइयों और खानपान की दुकानें सजी रहीं। झूलों का बच्चों ने खूब आनंद लिया। नगर के अलावा आसपास के गांवों से आए लोगों की भीड़ से मैदान में उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मीराज सिंह, रामलीला प्रबंधक पंडित सचिन शर्मा, पंडित राकेश शर्मा, राहुल गुप्ता, अरविंद दीक्षित, लोकेश कौशल, जगदीश बजाज, राकेश वर्मा, मनोज और संजीव गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed