फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Crowds at the railway station for the PET exam; candidates enter trains through the windows.

Bulandshahar News: पीईटी परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर भीड़, ट्रेनों में खिड़कियों से घुसे परीक्षार्थी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Crowds at the railway station for the PET exam; candidates enter trains through the windows.
खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन की खिड़की में से करते पीईटी परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थी। संवाद
खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन पर पीईटी परीक्षा के चलते सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी रही। अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ व अन्य दूर-दराज से अभ्यर्थियों ने ट्रेनों का सहारा लिया। वहीं सुबह की पाली के बाद घर जाने वाले अभ्यर्थी ट्रेन के लिए स्टेशन पहुंचे। जहां लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने भीड़ के चलते ट्रेनों से प्रवेश किया।
विज्ञापन

परीक्षा के चलते कुछ अभ्यर्थी ट्रेनों से शनिवार शाम तो कुछ रविवार तड़के चार से पांच बजे के बीच आ गए। जो अपने-अपने केंद्रों पर तय समय से पहुंच गए। वहीं, दोपहर 12 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद यकायक भीड़ स्टेशन की ओर दौड़ी। ऐसे में गाजियाबाद, दादरी की ओर से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

अलीगढ़, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरी रहीं। दिल्ली और अलीगढ़ की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के कारण पैर रखने तक की जगह नहीं थी। जनरल कोच के साथ-साथ स्लीपर और एसी कोच में भी परीक्षार्थी घुस गए, जिससे नियमित यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को संभालने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण नई दिल्ली से लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस का ठहराव पांच मिनट से बढ़ाकर 25 मिनट किया गया, जो प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रोकी गई। जबकि आनंद विहार से भागलपुर जा रही स्पेशल ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर चार पर रोका गया। आरपीएफ और जीआरपी ने सभी परीक्षार्थियों को सुरक्षित ट्रेनों में बैठाया।

ऑटो चालकों ने वसूला दो से तीन गुना किराया :-
शहर में परीक्षा केंद्रों से रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डा जाने वाले परीक्षार्थियों ने ऑटो का सहारा लिया। ऐसे में भीड़ को देख कर ऑटो चालकों ने मनमाना किराया वसूला। जो किराया दस रुपये था, वहां 25 से 30 रुपये वसूले गए।


कोट :-
पहली परीक्षा छूटने और दूसरी परीक्षा शुरू होने के कारण दोपहर के वक्त स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई थी। ऐसे में कुछ यात्री गोमती एक्सप्रेस तो कुछ यात्री भागलपुर एक्सप्रेस से बैठकर रवाना हुए थे। - घनश्याम मीणा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed