सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Relief from fog, minimum and maximum temperatures rise by one degree each

Bulandshahar News: कोहरे से मिली निजात, एक-एक डिग्री बढ़ा न्यूनतम व अधिकतम तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Relief from fog, minimum and maximum temperatures rise by one degree each
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में बृहस्पतिवार को एकाएक बदलाव हो गया। कोहरे से जहां निजात मिली, वहीं अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री का इजाफा हो गया। दिनभर खिली धूप रही। मौसम वैज्ञानिक अब तापमान बढ़ने की बात कह रहे।
Trending Videos

बृहस्पतिवार की सुबह लोग जागे तो कोहरा नहीं दिखा और धूप निकलने के साथ ही मौसम साफ हो गया। पूरा दिन धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच चली हवा में ठंडक बनी रही। शाम होने पर ठंडक का कुछ अहसास और बढ़ गया। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री का इजाफा होकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्द्रता 65 फीसदी और हवा की गति आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। जबकि बुधवार अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि इस समय मौसम में बदलाव हुआ है। अभी लगातार ठंड का अहसास बना रहेगा। साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इस समय गेहूं की फसल के लिए अभी ठंडा मौसम रहने की जरूरत है। मौसम साफ होने से फसलों में रोग लगने की संभावना भी कम होगी। दूसरी ओर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed