फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Roadshow by those accused of attacking Pappu Yadav welcomed with garlands

Attack on Pappu Yadav: पप्पू यादव पर हमला करने के आरोपियों का रोड शो, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत; देखें VIDEO

Fri, 07 Aug 2026 11:09 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 07 Aug 2026 11:09 PM IST
सार

भाजपा नेताओं के स्वागत को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। दोनों युवकों पर आरोप है कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर हमला किया था। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Roadshow by those accused of attacking Pappu Yadav welcomed with garlands
पप्पू यादव पर हमला करने वालों का हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर हमला करने के मामले में आरोपी रहे भाजपा के दो नेताओं हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि का क्षेत्र में रोड शो निकालकर स्वागत किए जाने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


भाजपा नेताओं के स्वागत को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। दोनों युवकों पर आरोप है कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर हमला किया था। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद सांसद के समर्थकों ने दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी थी, इसी दौरान एक आरोपी छूटकर भाग गया था। शुक्रवार को अब इसी मामले में आरोपी रहे दोनों युवकों के क्षेत्र में लौटने पर रोड शो निकालकर स्वागत किया गया। 

विज्ञापन

भाजपा नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी में किए गए स्वागत का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। समर्थकों ने दोनों के समर्थन में नारेबाजी भी की। इससे सांसद पर हमले का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। 

इस दौरान गांव सिखैड़ा में ग्राम प्रधान बबलू चौधरी, कुशल चौधरी, गांव नैथला में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजकुमार शर्मा, ग्राम प्रधान प्रियांक कौशिक, गांव गंगेरुआ में हिंदू रक्षा दल की टीम की ओर से काशी राठौर, जीतू, आकाश समेत अन्य लोगों के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed