{"_id":"69eba0f3ea5c9232cf0cfc2d","slug":"sangam-express-got-stoppage-at-gulaothi-station-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-152860-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: संगम एक्सप्रेस का गुलावठी स्टेशन पर मिला ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: संगम एक्सप्रेस का गुलावठी स्टेशन पर मिला ठहराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर। मेरठ से सूबेदारगंज के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन का शुक्रवार से गुलावठी रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव शुरू हो गया। संगम एक्सप्रेस के ठहराव के लिए क्षेत्र के लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। अब ठहराव होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
मेरठ से सूबेदारगंज के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम अप-डाउन 14163 व 14164 संगम एक्सप्रेस का संचालन होता है। जिसका खुर्जा सिटी व जंक्शन, बुलंदशहर और बराल रेलवे स्टेशन पर ठहराव है। गुलावठी स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस का ठहराव नहीं था। ऐसे में क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोगों को प्रयागराज जाने के लिए बुलंदशहर या हापुड़ रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था।
गुलावठी रेलवे स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव के लिए गौतमबुद्धनगर सांसद महेश शर्मा व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने रेल मंत्री को पत्र लिखा। जिससे क्षेत्र के लोगों को ट्रेन की सुविधा मिल सके। रेलवे मंत्रालय ने पत्र को संज्ञान में लेकर संगम एक्सप्रेस का गुलावठी स्टेशन पर अप-डाउन ठहराव शुक्रवार से शुरू कर दिया। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी गुलावठी रेलवे स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस का अप-डाउन में दो-देा मिनट का ठहराव कर दिया है। अब यात्री सूबेदारगंज या मेरठ तक ट्रेन में सफर कर सकेंगे।