{"_id":"6a1f073378b6e811de000ab0","slug":"vomiting-and-diarrhea-due-to-heat-bp-also-disturbed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-156277-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गर्मी से उल्टी-दस्त, बीपी भी गड़बड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गर्मी से उल्टी-दस्त, बीपी भी गड़बड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर। गर्मी बढ़ने से लोगों की हालत खराब हो रही है। ऐसे में अस्पतालों में उल्टी-दस्त, सिर में दर्द और घबराहट के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मरीजों को इमरजेंसी में आने के बाद वार्ड में शिफ्ट करना पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय की ओपीडी व इमरजेंसी में प्रतिदिन उल्टी-दस्त व बीपी के करीब 350 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ बचाव के उपाय भी बता रहे हैं।
गर्मी बढ़ने का असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। जिला चिकित्सालय की ओपीडी व इमरजेंसी में प्रतिदिन बच्चों से लेकर बुजुर्ग उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। इनमें उल्टी-दस्त के अधिक, बुखार, सिर में दर्द, बेचैनी व शरीर में पानी की कमी देखने को मिल रही है। मेडिसिन विभाग के डॉ. रजत कुमार ने बताया कि अधिक गर्मी से डायरिया और दूषित खानपान से पेट रोग की समस्या बढ़ गई है। ओपीडी में प्रतिदिन 200 के करीब व इमरजेंसी में प्रतिदिन करीब 20 मरीज आ रहे हैं। अधिकांश के सिर में दर्द, उल्टी-दस्त, घबराहट, पसीना अधिक आना व शरीर में पानी की कमी देखने को मिलती है। इनमें अधिकांश धूप में कार्य करने वाले लोग होते हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है।
--
बच्चे भी हो रहे बीमार
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि पानी कम पीने से बच्चों में बुखार की समस्या बन रही है। लू लगने से बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बताया कि बच्चों को बीमार होने से बचाने के लिए खुले एवं दूषित खानपान से बचें।
विज्ञापन
--
ऐसे करें बचाव
: खाली पेट होने पर बाहर न निकलें, घर से बाहर निकलते समय कुछ ना कुछ खाकर निकलें।
: जरूरी कार्य होने पर धूप से बचाव के साधन लेकर निकलें।
: समय-समय पर पानी, छाछ, नींबू पानी या नारियल पानी पीते रहें।
: तले हुए व बासी भोजन से बचें, हरी सब्जी, सलाद व फल जरूर खाएं।
--
कोट
ओपीडी व इमरजेंसी में प्रतिदिन उल्टी-दस्त व ब्लड प्रेशर के मरीज आ रहे है। गंभीर अवस्था वाले मरीजों को वार्ड में भर्ती करवा दिया जाता है। वार्ड में भर्ती मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। - डॉ. प्रदीप राणा प्रभारी सीएमएस, जिला चिकित्सालय

Trending Videos