फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman died under suspicious circumstances family members accused of murder police denied this in Bulandshahr

बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने इस बात से किया इनकार

Thu, 22 Oct 2026 06:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 22 Oct 2026 06:22 PM IST
सार

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के शहबाजपुर भाल गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसमें महिला के परिजनों ने गांव में रहने वाले कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Woman died under suspicious circumstances family members accused of murder police denied this in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के शहबाजपुर भाल गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसमें महिला के परिजनों ने गांव में रहने वाले कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस मारपीट की घटना से इन्कार कर रही है। हालांकि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


शाहबाजपुर भाल गांव निवासी सूरज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में रहने वाले कुछ लोग उनके परिवार से रंजिश मानते हैं। ऐसे में आए दिन पीड़ित परिवार से झगड़ा करते रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने भाई बबली के साथ खेत पर काम करने गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी राजकुमार और मां राजवती उर्फ रज्जो (55) घर पर अकेले ही थीं। आरोप है कि इस दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव में रहने वाले चार-पांच लोग लाठी डंडा लेकर उनके घर आ गए। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने उनकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी राजकुमारी बीच बचाव करने लगी तो उसको धक्का देकर हटा दिया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली रानी देवी, नीतू और अन्य लोग आ गए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। पत्नी ने फोन कर पीड़ित को घटना की सूचना दी। सूचना पर वह घर पहुंचा और घायल मां को जटिया अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने राजवती को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन बिलख उठे। वहीं, गांव में मातम पसर गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले झगड़ा होने पर गांव में हुई थी पंचायत 
मृतका राजवती के भतीजे गोपाल ने बताया कि दशहरा वाले दिन 20 अक्टूबर को मनोज, बबली व उनके अन्य भाई खुर्जा नगर में रामलीला मेला देखने गए थे। जहां से लौटते वक्त उनकी और दूसरे पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। इस संबंध में बुधवार को गांव में पंचायत हुई। जहां पर दोनों पक्ष को समझौता करने की बात की गई। पीड़ित पक्ष समझौता के लिए सहमत हो गया, लेकिन दूसरे पक्ष सहमत नहीं था। उसने पीड़ित पक्ष को पुलिस कार्रवाई करने की धमकी दी थी। तभी से पीड़ित परिवार घटना को लेकर भयभीत था।


मृतका के शरीर पर कोई भी जाहिर चोट नहीं है और मौत का कारण संदिग्ध है। परिजनों का आरोप है कि एक अन्य पक्ष ने मारपीट की है। इस संबंध में गांव पूछताछ की गई है, तो किसी ग्रामीण ने कोई मारपीट की घटना नहीं देखी। फिर भी इन दोनों पक्षों के बीच में जो भी विवाद है, उसकी जानकारी की जा रही है। जिन लोगों पर मारपीट का आरोप है, उसमें से दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अंतरिक्ष जैन, एसपी देहात, बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed