फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth Congress protests against Election Commission at Collectorate in Bulandshahar

वोट चोरी और एसआईआर पर कांग्रेस का प्रदर्शन: बुलंदशहर में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता, आयोग के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 24 Sep 2026 04:01 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 24 Sep 2026 04:01 PM IST
सार

बुलंदशहर में वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और पारदर्शिता व मताधिकार की सुरक्षा की मांग की।
 

विज्ञापन
Youth Congress protests against Election Commission at Collectorate in Bulandshahar
वोट चोरी और एसआईआर पर कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

बुलंदशहर में वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के कामकाज में पारदर्शिता की जरूरत बताते हुए मतदाताओं से जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के वोट की सुरक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हालिया रिपोर्ट में चुनाव आयोग के दो आयुक्तों की ओर से कई मामलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


हालांकि, चुनाव आयोग ने अपने सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाने की बात कही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश भाटी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर वोट चोरी के आरोप लगाए। उन्होंने दोनों से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सैनी, प्रदेश सचिव गौरव जयराम प्रधान, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैफी फैसल, मुकेश रजक, नागेंद्र राजपूत, मनीष कुमार, रोहित कुमार, सचिन वशिष्ठ, आस मोहम्मद कुरैशी, गौरव सूर्यवंशी, लोकेश भाटी, शिवकुमार शर्मा, फैजान इलाही, इसरार हमीद, आरिफ खान और रोहित शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed