सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth dies under suspicious circumstances

Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
विज्ञापन
पहासू। थाना क्षेत्र के अटेरना गांव निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई। वहीं, पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos


अटेरना गांव निवावी भूपेंद्र ने बताया कि उनके बड़े भाई गवेंद्र (38) नगर पालिका अलीगढ़ में संविदा पर कार्यरत थे। वहीं अलीगढ़ में एटा चुंगी पर परिवार के साथ रहते थे। शनिवार शाम को भाभी कल्पना ने सूचना दी कि भैया की तबीयत खराब हो गई है और उनको अलीगढ़ मेडिकल लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिवार के लोग अलीगढ़ मेडिकल के लिए रवाना हो गए। जहां जानकारी मिली कि गवेंद्र की मौत हो गई है। इसके बाद परिवार के लोग शव को अटेरना गांव लेकर आ गए। जहां पत्नी कल्पना ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि किसी अज्ञात ने गवेंद्र को जहरीला पदार्थ दिया है। सूचना पर पहासू पुलिस गांव पहुंची और पूछताछ की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। मामले में अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed