फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1.5-kilometer-long traffic jam on the Chahaniya-Balua road.

Chandauli News: चहनिया-बलुआ मार्ग पर लगा डेढ़ किलोमीटर जाम

Fri, 31 Jul 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
1.5-kilometer-long traffic jam on the Chahaniya-Balua road.
चहनियां में लगा जाम। संवाद
चहनिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के समापन के बाद बृहस्पतिवार को चहनिया-बलुआ मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों के वाहनों के बेतरतीब तरीके से खड़े होने और एक साथ वाहनों के सड़क पर निकलने से करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शाम तीन बजे से साढ़े चार बजे तक जाम में स्कूली बच्चे, मरीज और राहगीर फंसे रहे।
विज्ञापन


सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आए अतिथियों के वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े कर दिए गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सैकड़ों वाहन एक साथ मुख्य मार्ग पर आ गए। सड़क संकरी होने और दोनों ओर से वाहनों के आमने-सामने आ जाने से चहनिया चौराहे से बलुआ मार्ग तक यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े आयोजन के बावजूद यातायात व्यवस्था संभालने के लिए शुरुआत से पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं किया गया था।
विज्ञापन

व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालक अपने-अपने तरीके से निकलने का प्रयास करते रहे, जिससे जाम और बढ़ गया। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई स्कूली वाहन और मरीजों को ले जा रहे वाहन भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि अधिक भीड़ के कारण कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यातायात व्यवस्था संभालकर जल्द ही मार्ग को सामान्य करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed