फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tractor seized for ploughing forest land; FIR against 10 individuals.

Chandauli News: वन भूमि की जुताई करने पर ट्रैक्टर जब्त, 10 पर प्राथमिकी

Fri, 31 Jul 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tractor seized for ploughing forest land; FIR against 10 individuals.
नौगढ़। मझगाई रेंज के परसिया गांव में वन भूमि पर अवैध कब्जे और जुताई के प्रयास में वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। वहीं, 10 नामजद लोगों के खिलाफ वन अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


उप प्रभागीय वनाधिकारी वरुण सिंह ने बताया कि भैसोड़ा कंपार्टमेंट संख्या-9 स्थित परसिया प्लांटेशन क्षेत्र में अवैध रूप से जुताई की सूचना मिली थी। इसके बाद वन दरोगा महेंद्र सिंह, संजय कुमार चौहान, अभिषेक की टीम ने चकरघट्टा थाने की पुलिस के साथ छापा मारा। वन विभाग की टीम को देखते ही ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया। अधिकारियों ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए ट्रैक्टर को जयमोहनी रेंज कार्यालय लाया गया है। मामले में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed