फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cattle smuggler arrested; carried a reward of 25,000.

Chandauli News: पशु तस्कर गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

Fri, 31 Jul 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler arrested; carried a reward of 25,000.
इलिया। स्थानीय थाने की पुलिस और एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार को पशु तस्करी के आरोपी रामबाबू यादव उर्फ आनंद यादव, निवासी नैपुराकला, थाना लंका, वाराणसी को काली माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस आठ महीने से आरोपी की तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ पहले से विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि 26 सितंबर 2025 को इलिया पुलिस चेकिंग के दौरान एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया था तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे थे। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल होकर पकड़ा गया था, जबकि दूसरा भाग गया था। उनके वाहन से आठ गोवंश बरामद हुए थे। मौके से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन

बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामबाबू यादव की वर्ष 2025 में इलिया थाने में दर्ज गो तस्करी के मामले में तलाश की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पशु खरीदकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचता है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ चंदौली और प्रयागराज के विभिन्न थानों में आधा दर्जन प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed