सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   300 lights will be installed with 20 lakh rupees, making the 25 wards of the city shine

Chandauli News: 20 लाख रुपये से लगेगी 300 लाइटें, जगमग होंगे नगर के 25 वॉर्ड

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
300 lights will be installed with 20 lakh rupees, making the 25 wards of the city shine
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्डों की गलियां और सड़कें अब शीघ्र ही दुधिया रोशनी से जगमग होंगी। नगर पालिका ने 20 लाख रुपये की लागत से 300 लाइटें मंगवाई हैं। एक सप्ताह के भीतर लाइटों की खेप नगर पालिका को मिल जाएगी। इसके बाद खराब पड़ी लाइटों को इनसे बदल दिया जाएगा।
नई लाइटों के लग जाने के बाद खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के चलते अंधेरे में आवागमन की समस्या नहीं रहेगी।नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में कुल 1900 लाइटें लगी हैं। इनमें से लगभग 200 लाइटें खराब हैं। इसके चलते रात होते ही गलियों और सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में होती है। वहीं, रात के अंधेरे में गड्ढे आदि नहीं दिखने के कारण लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका ने 20 लाख रुपये की लागत से 75 वॉट की 300 लाइटें मंगवाई हैं। पालिका के अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह में लाइटें मिल जाएंगी। इसके बाद अंधेरी गलियां भी दूधिया रोशनी से नहा उठेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

नगर क्षेत्र के रहने वाले राजेश, अमरेश, मोहम्मद जुनैद, शाकिब, अमित, विवेक, मुरली, रोशन आदि ने बताया कि रात में स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से काफी परेशानी होती है। नई लाइटें लग जाने से आवागमन में आसानी होगी।
इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर नगर पालिका को लाइटें मिल जाएंगी। इसके बाद खराब लाइटों की जगह नई लाइटें लगवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed