{"_id":"6a0b3a26f49975b4af01d90f","slug":"video-fire-caused-by-short-circuit-elderly-man-suffers-burns-while-rescuing-livestock-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो भाइयों की गृहस्थी राख, पशु बचाते बुजुर्ग झुलसे; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो भाइयों की गृहस्थी राख, पशु बचाते बुजुर्ग झुलसे; VIDEO
बबुरी थाना क्षेत्र के डंगरा शाहपुर गांव में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने दो भाइयों की पूरी गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया। आग की चपेट में आकर एक गाय, एक भैंस और छह बकरियों की मौत हो गई। पशुओं को बचाने के प्रयास में 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।
डंगरा शाहपुर निवासी जितेंद्र और विजेंद्र पुत्र विजयी तथा राजेश और छोटक पुत्र मुरारी के घर में सोमवार दोपहर अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई, नकदी और जरूरी दस्तावेज कुछ ही देर में जलकर राख हो गए।आग लगते ही घर में बंधे पशुओं को बचाने के लिए 65 वर्षीय विजयी दौड़ पड़े। उन्होंने जान जोखिम में डालकर पशुओं को खोलने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था।
पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि अचानक आग लगने से परिवार संभल भी नहीं पाया और देखते ही देखते वर्षों की मेहनत जलकर खाक हो गई। उन्होंने कहा कि उनके पिता पशुओं को बचाने के लिए आग में कूद पड़े, लेकिन उन्हें भी गंभीर चोटें आईं और पशुओं को भी नहीं बचाया जा सका।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बबुरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग की टीम, लेखपाल और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू किया। घायल विजयी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष बबुरी विनोद मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना प्रतीत हो रही है। राजस्व विभाग द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।