सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A cold room has been built in the district hospital, 14 beds have been kept in reserve

Chandauli News: जिला अस्पताल में बनाया गया कोल्ड रूम, रिजर्व रखे गए हैं 14 बेड

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A cold room has been built in the district hospital, 14 beds have been kept in reserve
चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में लू वार्ड में बेड। संवाद
विज्ञापन
चकिया/शिकारगंज।
Trending Videos

गर्मी के बढ़ते प्रकोप और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 6, चकिया पीएचसी में 4, रामपुर कला और मुड़हुआ दक्षिणी पीएचसी पर 2-2 बेड आरक्षित किए गए हैं। लू लगने पर मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस के ईएमटी और पायलट को विशेष निर्देश दिया गया है। ऐसे मामलों की सूचना मिलने पर एंबुलेंसकर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर मरीज को जल्द स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना होगा। जिले में बीते 15 दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है। शासन की ओर से लू और हीटवेव से बचाव के लिए जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट रूम को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कोल्ड रूम में वाटर कूलर, एयर कंडीशन, पंखा, आइस पैड, वाटर स्प्रे, टब, तौलिया और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। वहीं, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टॉफ को हीट स्ट्रोक प्रबंधन के लिए सक्रिय किया गया है।

शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल और सीएससी पर हिट स्ट्रोक मैनेजमेंट रूम बना दिया गया है । जिला अस्पताल में 6 बेड, चकिया पीएचसी पर 4, रामपुर कला और मुड़हुआ दक्षिणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो-दो बेड सहित कुल 14 बेड संरक्षित किए गए हैं। एंबुलेंस को ऐसे मामलों में मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना है। सभी कोल्ड रूम में आवश्यक संसाधनों को सक्रिय कर दिया गया है, और उनकी नियमित मॉनिटरिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरबी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article