चकिया। नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए साल 2026-27 के लिए बुधवार को नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बजट की बैठक हुई। इसमें 33 करोड़ 69 लाख 72 हजार 442 रुपए का अनुमानित बजट बोर्ड के प्रस्ताव पर सभासदों ने मुहर लगाई। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि नगर की बढ़ती आबादी और बेहतर सुविधा के लिए 1 से 12 वार्ड के सभासदों की उपस्थिति में साल 2026-27 में 33 करोड़ 69 लाख 72 हजार 442 रुपए से नगर में विकास के लिए खाका तैयार किया गया है। इसमें 36 करोड़ 68 लाख 23 हजार रुपए विकास व्यवस्थाओं में खर्च करने और 1 लाख 49 हजार 442 रुपए फायदे का बजट आका गया है। बजट के विभिन्न बिंदुओं पर सभासदों ने बोर्ड से जानकारी हासिल करते हुए नगर की चौमुखी विकास के फायदे के साथ बढ़ी आय के बजट पर सभासदों ने मुहर लगा दी। सभासद मीना विश्वकर्मा ज्योति गुप्ता सुनीता सोनकर, बादल सोनकर, उमेश चौहान, विजय वर्मा, डॉ. रवि गुप्ता ने नगर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों व समस्याओं से जुड़ी विषयों पर बैठक में चर्चा की। नगर पंचायत में विशेष बजट बोर्ड बैठक के दौरान नगर पंचायत की आय के लिए जल मूल्य सामुदायिक भवन शुल्क, दुकान किराया, रिक्शा लाइसेंस शुल्क, भवन निर्माण शुल्क, पार्किंग शुल्क, गृहकर, आय, विविध, जलकल, दुकान प्रीमियम से आय, पंचम राज्य वित्त आयोग, जलकर दो प्रतिशत, स्टाम्प शुल्क, पंडित दीनदयाल आदर्श नगर विकास योजना सहित तमाम मदों से आय किए जाते हैं। बैठक में सभासद केसरी नंदन, शाहीन बेगम, कमलेश यादव, अमरदीप मोदनवाल, नामित सभासद पूजा जायसवाल, दिनेश कसौधन, सुशीला गुप्ता, लेखा लिपिक राकेश रोशन शामिल रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने किया।