{"_id":"69f7a535a6900a41bc074c9e","slug":"aam-aadmi-party-protested-against-smart-meters-chandauli-news-c-189-1-svns1010-147995-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पड़ाव पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : आंधी चलने से 80 फीडरों पर डेढ़ घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
पड़ाव।
स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मढि़या बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लोगों का आर्थिक शोषण कर रहा है। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि जल्द ही स्मार्ट मीटर की व्यवस्था खत्म नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। जहां पहले 700 से 1000 रुपये तक बिल आता था, वहीं, अब पांच से आठ हजार रुपये तक वसूला जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में 10-12 गुना तक ज्यादा बिल आने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कहा कि मीटरों में गड़बड़ी, गलत सीडिंग और ओवरलोड जैसी समस्याओं के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर महंगे स्मार्ट मीटर खरीदकर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, पूरे मामले की जांच कराने, दोषी अधिकारियों और संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुहम्मद रिजवान, वीरेंद्र यादव, मुहम्मद आसिफ, सुलेमान, गुड्डू यादव, नेसार, प्रेम चौहान, मुहम्मद कासिम, नेहाल, प्रभात यादव, मुहम्मद इनाम, महेंद्र, आशीष विश्वकर्मा, जहीर खान, रमेश चंद्र आदि रहे।
इलिया उपकेंद्र पर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
इलिया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में स्थानीय बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाने की मांग उठाई। इस मौके पर राजेश द्विवेदी ने कहा कि स्मार्ट मीटर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिल अनियमित और अधिक आने लगे हैं। आरोप लगाया कि यह व्यवस्था निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए लागू की गई है, इससे आम जनता की जेब पर सीधा बोझ पड़ रहा है। इस मौके पर राजनाथ, फूलचंद प्रजापति, विकास प्रजापति, रामचंद्र प्रजापति, खरपत प्रजापति, श्याम प्यारे, राजकुमार, गोपाल छोटू आदि रहे।
Trending Videos