{"_id":"69f7a48dfdc2ff1067001867","slug":"out-of-4500-the-duty-of-2600-teachers-was-involved-in-census-training-and-classes-from-9-to-12-have-been-closed-in-60-schools-for-20-days-chandauli-news-c-189-1-svns1010-148007-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 4500 में से 2600 शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना प्रशिक्षण में लगी, 20 दिन से 60 स्कूलों में 9 से 12 तक की कक्षाएं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 4500 में से 2600 शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना प्रशिक्षण में लगी, 20 दिन से 60 स्कूलों में 9 से 12 तक की कक्षाएं बंद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में नगर पालिका इंटर कॉलेज का सुना पड़ा गेट। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जनपद के 60 माध्यमिक स्कूलों में तैनात 4500 में से 2600 शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना प्रशिक्षण में लगाई गई है। इस कारण कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं बीते 20 दिन से बंद चल रही हैं। नए शिक्षा सत्र में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश लेने के लिए कॉलेजों का बच्चे चक्कर काट रहे हैं। स्कूल पहुंचने पर वहां मौजूद चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। इससे अभिभावक भी चिंतित हैं। जिले में जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। परिषदीय और माध्यमिक, इंटर कॉलेजों से बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है। उसका अभी प्रशिक्षण चल रहा है।
जिले में 1185 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 715 प्राथमिक, 203 उच्च प्राथमिक और 267 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। 60 सरकारी और ऐडेड माध्यमिक इंटर कॉलेज हैं। इसमें 26 राजकीय जबकि 34 ऐडेड इंटर कॉलेज हैं। इसमें 900 शिक्षक तैनात हैं। इसमें से 400 शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना के लिए लगाई गई है। किसी स्कूल में एक शिक्षक तो किसी स्कूल में दो शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई हो रही है।
नगर पालिका इंटर कॉलेज में 49 में से 48 शिक्षकों की लगाई गई है ड्यूटी
नगर पालिका इंटर कॉलेज में जनगणना के लिए चल रहे प्रशिक्षण में यहां तैनात 49 में से 48 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बीते 20 दिन से स्कूल बंद चल रहा है। कक्षा 9 से 12 तक की प्रवेश प्रक्रिया भी बंद है। नगर पालिका इंटर कॉलेज में इस साल कक्षा 9 में 900 छात्रों का प्रवेश लिया जाना है। शिक्षकों के नहीं रहने से भी अभी तक मात्र 200 प्रवेश लिए गए हैं। कक्षा 11 में 12 सौ बच्चों का प्रवेश होना है। यह आंकड़ा 250 तक भी नहीं पहुंचा है।
जनगणना देश के लिए महत्वपूर्ण काम है। इसमें शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यह जरूरी है कि इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। समय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। जिन शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगी है, उन्हें प्रवेश कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी। ताकि सत्र विलंब न हो। - देवेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, चंदौली
अभी तक इतने बच्चों को मिला प्रवेश
39029 बच्चे कक्षा 8 पास किए इस साल
14462 बच्चों का अभी तक हुआ है प्रवेश है
19191 बच्चे कक्षा 10 में इस बार हुए थे सफल
4378 बच्चों का अभी तक हुआ है कक्षा 11 में प्रवेश
Trending Videos