फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   AAP Mission 2027 in UP Sanjay Singh targets BJP in chandauli

यूपी में आप का मिशन 2027: संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, स्कूलों की बदहाली पर आंदोलन की चेतावनी

Tue, 01 Sep 2026 07:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 01 Sep 2026 07:03 PM IST
सार

पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि रोजगार, सामाजिक न्याय और आरक्षण प्रमुख मुद्दे होंगे। स्कूलों की बदहाली पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
AAP Mission 2027 in UP Sanjay Singh targets BJP in chandauli
राज्यसभा सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार को पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार, सामाजिक न्याय और आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। संगठन को मजबूत करने के साथ पदयात्राओं और जनसंपर्क अभियान को भी तेज किया जाएगा।

विज्ञापन


संजय सिंह त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस से पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे। यहां आप जिलाध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं ने जिले के कई स्कूलों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में तमाम खामियां सामने आई हैं। उनका आरोप था कि प्रदेश सरकार ने स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए बड़ी धनराशि खर्च की है, इसके बावजूद कई विद्यालयों की स्थिति बदहाल है। उन्होंने कहा कि स्कूलों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा जाएगा। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर ‘गंदी सियासत’ और नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि राजनीति में भाषा का स्तर लगातार गिर रहा है। नेताओं के आपत्तिजनक वीडियो और बयानों को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।

राम मंदिर की जमीन से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने दावा किया कि उनके पास 13 जमीनों से संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों पर कई लोगों के हस्ताक्षर हैं और मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। मंदिर के नए सीईओ और चंपत राय की वापसी की चर्चाओं पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

आरक्षण के मुद्दे पर संजय सिंह ने कहा कि यह शोषित और वंचित समाज का संवैधानिक अधिकार है। 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आप संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed