फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Candidates appearing for the Special Teacher Eligibility Test will be granted special leave.

Chandauli News: विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को मिलेगा विशेष अवकाश

Sat, 31 Oct 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Candidates appearing for the Special Teacher Eligibility Test will be granted special leave.
पीडीडीयू नगर। विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले चंदौली जिले के संविदा शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को परीक्षा के दिन विशेष अवकाश मिलेगा। उत्तर प्रदेश शासन ने तीन नवंबर को होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को विशेष अवकाश स्वीकृत करने का निर्णय लिया है। इससे परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से तीन नवंबर को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 131 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। परीक्षा में शामिल होने वाले संविदा शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को परीक्षा की तिथि पर विशेष अवकाश देने का निर्णय लिया है। बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि शासन से जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र संविदा शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को नियमानुसार विशेष अवकाश देने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed