{"_id":"6a4e1e4479229789be0750d7","slug":"chandauli-police-and-sog-team-arrested-cannabis-smuggler-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ी से 24.8 किलो गांजा बरामद, बिहार का तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ी से 24.8 किलो गांजा बरामद, बिहार का तस्कर गिरफ्तार
Wed, 08 Jul 2026 03:24 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 08 Jul 2026 03:24 PM IST
सार
चंदौली जिले की पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से 24 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी व बरामद गाड़ी व गांजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले की मुगलसराय पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगी रेनाल्ट डस्टर कार से 24 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बिहार निवासी एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि थाना मुगलसराय पुलिस, औद्योगिक नगर चौकी पुलिस और एसओजी टीम पटनवा तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मिर्जापुर की ओर से एक काले रंग की रेनाल्ट डस्टर कार में अवैध गांजा लेकर तस्कर वाराणसी की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध कार पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर की मौजूदगी में कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में रखे दो प्लास्टिक के बोरों से 24 बंडलों में पैक कुल 24 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
जांच के दौरान ई-चालान एप और चेसिस नंबर से पता चला कि कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी और किसी दूसरे वाहन की थी। पुलिस के अनुसार तस्कर पहचान छिपाने और गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहा था।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान उमाकान्त उर्फ हिमांशु (22 वर्ष) पुत्र गोपाल प्रसाद चन्द्रवंशी, निवासी बंधन टोला आरा, थाना नवादा, जनपद भोजपुर (बिहार) के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि वह मिर्जापुर से गांजा लाकर वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में था।