सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Consumers are furious after receiving subsidy in their accounts despite not receiving cylinders.

Chandauli News: सिलिंडिर मिला नहीं खाते में आ गई सब्सिडी, उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Consumers are furious after receiving subsidy in their accounts despite not receiving cylinders.
विज्ञापन
इंडियन गैस एजेंसी कमालपुर पर रसोई गैस की कीमत और समय पर आपूर्ति न होने पर बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने एजेंसी के पास जमकर हल्ला किया और अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान उपभोक्ताओं ने फोन कर पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह को मौके पर बुलाया। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि भुगतान के बाद उनके खातों में सब्सिडी भी आ गई। इसके बावजूद सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हुई। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रात के समय गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिली तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करता है तो वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उपभोक्ताओं का आरोप था कि पिछले लगभग 10 दिनों से उन्होंने गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग कर रखी है लेकिन अब तक गैस नहीं मिली। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सकलडीहा दिनेश शुक्ला और धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और गैस एजेंसी संचालक से जवाब-तलब किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि एजेंसी संचालक को निर्देश दिया है कि अगले दिन सुबह 10 बजे के बाद सभी लंबित गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद उपभोक्ता घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed