सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Today the train will run at a speed of 180 km till Pradhankhanta.

Chandauli News: आज प्रधानखांटा तक 180 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Today the train will run at a speed of 180 km till Pradhankhanta.
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से बुधवार को मानपुर होते हुए धनबाद मंडल के प्रधानखांटा तक 180 किमी की रफ्तार का ट्रॉयल होगा। इसमें सफलता मिलने के बाद ट्रेनों की गति बढ़ाई जाएगी।
Trending Videos

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय, गया, प्रधानखांटा (धनबाद) रेल खंड में ट्रेनों को 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा। इसी क्रम में बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया, मानपुर रेलखंड में मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस ट्रायल ट्रेन को चलाया जाएगा। यह ट्रेन 180 किमी प्रतिघंटा तक की अधिकतम गति के साथ दौड़ेगी। पहले ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से प्रधानखांटा तक जाएगी और उसके बाद उसी गति से प्रधानखांटा से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन वापस आएगी। उन्होंने रेलवे लाइन के आस पास के गांव वालों से बुधवार को दिन भर रेलवे लाइन से दूर रहने की अपील की है। सभी समपार फाटक पर सभी संकेतों एवं निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed