{"_id":"69a9dc62c16f50f6370c5258","slug":"dispute-between-two-parties-over-coloring-chandauli-news-c-189-1-svns1010-145027-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रंग डालने पर दो पक्षों के बीच विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रंग डालने पर दो पक्षों के बीच विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा।
थाना क्षेत्र के दुधारी और तेंदुहान गांव में बृहस्पतिवार की शाम रंग डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।
एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडे, हॉकी और तलवार से हमला कर दिया। घटना में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार की शाम तेंदुहान गांव में युवक होली खेल रहे थे। डीजे पर नाचते-गाते हुए एक-दूसरे पर रंग और अबीर उड़ा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पर रंग पड़ गया, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट हो गई।
देखते ही देखते मामला बढ़ गया और एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंच गए। वहां लाठी-डंडों, हॉकी और तलवार से हमला कर दिया गया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिनमें चाचा-भतीजा की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर सैयदराजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है।
थाना प्रभारी अशोक मिश्र ने बताया कि रंग डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट की घटना हुई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।
Trending Videos