{"_id":"69c044e89fb0982d700a412f","slug":"evaluation-of-up-board-copies-speeded-up-chandauli-news-c-189-1-chl1002-145920-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: यूपी बोर्ड के कॉपियों का मूल्यांकन तेज, जांची गई 23,649 उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: यूपी बोर्ड के कॉपियों का मूल्यांकन तेज, जांची गई 23,649 उत्तर पुस्तिकाएं
पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेज गति से जारी है। रविवार को कुल 23,649 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान 1365 परीक्षकों के सापेक्ष 693 परीक्षक उपस्थित रहे और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ।
Trending Videos
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में बनाए गए तीन मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 2,27,592 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है। इसमें हाईस्कूल की 1,63,052 और इंटरमीडिएट की 64,540 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। बताया कि महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 361 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, इनमें से 179 परीक्षक उपस्थित रहे। इन परीक्षकों ने 6,761 कॉपियों का मूल्यांकन किया। इसी प्रकार आदित्य नारायण राजकीय कॉलेज में 496 परीक्षकों के सापेक्ष 254 परीक्षक उपस्थित रहे, इन्होंने 9,369 कॉपियों की जांच की। वहीं नगर पालिका इंटर कॉलेज में आवंटित 508 परीक्षकों में से 260 परीक्षक उपस्थित रहे। यहां कुल 7,519 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन कार्य को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।