सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Family insists on driver's arrest, last rites performed on assurance

Chandauli News: चालक की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, आश्वासन पर अंतिम संस्कार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Family insists on driver's arrest, last rites performed on assurance
विज्ञापन
औराई कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर में अवैध मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर की टक्कर से मृत छात्र आनंद गौतम के शव का रविवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया। चालक की गिरफ्तारी और खनन कराने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। एसडीएम और थाना प्रभारी के आश्वासन पर छात्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
Trending Videos

शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे विक्रमपुर ओवरब्रिज के पास सर्विसलेन पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से विक्रमपुर निवासी 18 वर्षीय आनंद गौतम की मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गंगा घाट पर लाया गया। यहां परिजनों और भीम आर्मी के सदस्यों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम औराई श्याम मणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह और थाना प्रभारी राजेश सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। औराई के विक्रमपुर में मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर से छात्र की मौत की घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बैठकों में उनकी तरफ से पहले भी शिकायत की गई कि विक्रमपुर, कोलाहलपुर समेत छह से सात गांव में अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। अधिकारी लोकेशन मांगते हैं। जांच पर जाने से पहले पेशेवर लोगों को हटवा दिया जाता है। आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों का महीना बंधा है। वहीं दूसरी ओर किसान अगर अनुमति लेकर खेत को समतलीकरण कराता है तो उसे थाने लाकर परेशान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed