फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Get the construction work of PM houses completed soon

Chandauli News: पीएम आवासों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराएं

Fri, 11 Sep 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Get the construction work of PM houses completed soon
चंदौली। शहरी क्षेत्रों में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में डूडा की शासी निकाय की बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि और मलिन बस्ती विकास समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों तक योजनाओं को पारदर्शी और समय पर पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने पीएम आवास योजना (शहरी) 1.0 की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए पहले ही धनराशि मिल चुकी है, उनके आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिशासी अधिकारियों को अधूरे आवासों को चिह्नित कर निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थियों को जल्द अपने पक्के घर का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


पीएम आवास योजना 2.0 के तहत प्राप्त नए आवेदन पत्रों की जांच में तेजी लाने को कहा गया। साथ ही जिन लाभार्थियों को पहली किस्त मिल चुकी है, उनका भौतिक सत्यापन और जियो-टैगिंग का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आवेदन से लेकर सत्यापन और निर्माण की प्रत्येक प्रक्रिया पर निगरानी रखी जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने में देरी न हो। बैठक का संचालन डूडा के परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय ने किया। इस दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार, सभी नगर निकायों के चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
स्वनिधि योजना में बैंकों से समन्वय पर जोर
डीएम ने पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने शहरी स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लंबित ऋण आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बैंकों से समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराने को कहा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें अपना कारोबार आगे बढ़ाने में मदद करना है। उन्होंने मलिन बस्ती विकास योजना की भी समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने पर जोर दिया। कहा लाभार्थियों के चयन से लेकर योजना के क्रियान्वयन तक पारदर्शिता बरती जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed