सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In the sub-inspector recruitment exam, candidates were confused by difficult questions of mathematics and general knowledge.

Chandauli News: दरोगा भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को गणित के कठिन प्रश्नों, सामान्य ज्ञान ने उलझाया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
In the sub-inspector recruitment exam, candidates were confused by difficult questions of mathematics and general knowledge.
पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज के बाहर बंद पड़ी फोटो स्टेट की दुकानें व परीक्षा​र्थियों का इंतज
विज्ञापन
11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में दो पालियों में परीक्षा, पहली पाली में 2488 व दूसरी पाली में 2606 अभ्यर्थी रहे उपस्थित
Trending Videos

--महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज केंद्र पर कंट्रोल रूम और सीसीटीवी व्यवस्था परखी
पीडीडीयू नगर। पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षार्थियों को गणित के कठिन प्रश्नों और सामान्य ज्ञान ने उलझाया।
शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली परीक्षा केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में निर्धारित 3600 अभ्यर्थियों में से 2488 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1112 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 3600 अभ्यर्थियों में से 2606 ने परीक्षा दी और 994 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी। पुलिस बल के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही थी, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने केंद्र पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद परीक्षा कक्षों में पहुंचकर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड की जांच की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्था से जुड़े विद्यालय के प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक तथा तैनात सेक्टर, जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को कड़े निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी अधिकारी अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
----------
परीक्षार्थियों के कोट
----------
-----गणित के कुछ सवाल अपेक्षाकृत कठिन थे, जिससे उन्हें हल करने में अधिक समय लगा।------रिजवान
---------सामान्य ज्ञान के प्रश्न थोड़े घुमाकर पूछे गए थे, बाकी सभी प्रश्न सामान्य रहा।-------जानकी
------गणित के सवाल ज्यादा समय लेने वाले थे, जिसके कारण जल्दबाजी करनी पड़ी। अंत में दो-तीन सवाल छूट गए।--खुशबू पाल,
------ पेपर बहुत कठिन नहीं था, लेकिन समय प्रबंधन सही न होने से कुछ प्रश्न छूट गए।----अभिषेक यादव
----------------

पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज के बाहर बंद पड़ी फोटो स्टेट की दुकानें व परीक्षार्थियों का इंतज

पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज के बाहर बंद पड़ी फोटो स्टेट की दुकानें व परीक्षार्थियों का इंतज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed