{"_id":"69b5bde4811daf98900e548b","slug":"increased-demand-for-eco-friendly-plates-and-bowls-chandauli-news-c-189-1-svns1013-145478-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: इकोफ्रेंडली प्लेट, कटोरी की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: इकोफ्रेंडली प्लेट, कटोरी की बढ़ी मांग
विज्ञापन
गन्ने की खोई से बनी प्लेट। संवाद
- फोटो : घर के अंदर पीएनजी कनेक्शन लगाते कर्मचारी।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में अब मांगलिक कार्यक्रमों में लोग गत्ते से बनी प्लेट के बजाय गन्ने की खोई से बनी इकोफ्रेंडली कटोरी और प्लेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।
लगन जैसे सीजन में एक व्यापारी आसानी से जिले में पांच से छह लाख रुपये की ये इक्रोफेंडली कटोरी और प्लेट आसानी से बेच रहे हैं। मांग को देखते हुए कई बड़ी कंपनियों ने इसका उत्पादन शुरू कर दिया है। हालांकि इसकी कीमतों में उछाल आया है।
गन्ने का रस तो लोगों ने खूब पिया होगा। उससे चीनी बनते भी देखी होगी। लेकिन जानकार हैरानी होगी गन्ने की खोई यानी खुज्जे से कटोरी और प्लेट भी बन रही है। शादी विवाह या फिर अन्य मांगलिक कार्यक्रम में सुंदर और हल्के क्रीम कलर की प्लेट में खाना आपने कभी ना कभी खाया होगा।
दरअसल वे प्लेट गन्ने की खोई से बन रही है। थर्माकोल की प्लेट पर रोक लगने के बाद बाजार में गत्ते की बनी प्लेट आ गई। लेकिन लोगों ने उसे बहुत पसंद नहीं किया। बाजार में इक्रोफेंडली प्लेट और कटोरी की मांग खूब है।
कीमत ज्यादा होने के बाद भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं। व्यवसायी लक्की सिंह ने बताया कि वर्तमान में बड़ी प्लेट 700 रुपये, मीडियम साइज की प्लेट 170 से 200 रुपये और कटोरी 170 रुपये सैकड़े के हिसाब से बिक रही है।
शादी विवाह के अलावा किसी भी आयोजनों में लोग भोजन परोसने के लिए प्लेट और कटोरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। दाम बढ़ने के बाद भी लोगों की यह पहली पसंद बन गई है।
Trending Videos