सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; her family alleges murder.

Chandauli News: विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; her family alleges murder.
विज्ञापन
बलुआ थाना के खोनपुर गांव निवासी रंजीत यादव की पत्नी ज्योति यादव (24) की सोमवार को मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। धानापुर थाने के सरया गांव निवासी रमाशंकर यादव की पुत्री ज्योति यादव की शादी वर्ष 2019 में क्षेत्र के खोनपुर गांव निवासी रंजीत यादव के साथ हुई थी। ज्योति यादव की दो बेटियां अमृता (5) और प्रियांशी (ढाई) हैं। ज्योति के भाई पंकज यादव ने बताया कि विवाह के बाद से ही ज्योति को दहेज के लिए उसके ससुराल के लोग परेशान करते थे। सोमवार को बहन की मौत की सूचना मिली। ससुराल वालों ने भाई को बताया कि पेट में गैस बनने की वजह से उसकी मौत हो गई। इससे पहले वह पूरी तरह ठीक थी। पंकज ने बलुआ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बलुआ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed