सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Minor Boy Murders Five-Year-Old Child police arrested in Chandauli

बेइज्जती के बदले मासूम की हत्या: पांच साल के बच्चे को तड़पा-तड़पाकर मारा, परिजनों संग खोजने का करता रहा नाटक

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 02 Jun 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली पुलिस ने पांच साल के मासूम की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि मासूम के फुफेरे भाई ने उसकी हत्या की थी। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। 

Minor Boy Murders Five-Year-Old Child police arrested in Chandauli
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में पांच वर्षीय मासूम कार्तिक सिंह की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिस रिश्ते में सुरक्षा और अपनापन माना जाता है, उसी रिश्ते पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार मासूम की हत्या उसके ही नाबालिग फुफेरे भाई ने की। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन के मामले में डांट पड़ने और कथित बेइज्जती से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।



क्या है पूरा मामला
धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव निवासी कृष्णा सिंह रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी कंचन देवी, दो बेटियां नीति सिंह (14 वर्ष), रोशनी सिंह (12 वर्ष) और पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक रहते थे। परिवार का जीवन सामान्य तरीके से चल रहा था, लेकिन रविवार को हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा सिंह की चचेरी बहन छाया देवी की शादी आजमगढ़ जनपद के एक गांव में हुई है। उनका 17 वर्षीय पुत्र लगभग आठ दिन पहले अपने ननिहाल करजरा आया था। परिजनों के अनुसार वह पहले भी अक्सर यहां आता-जाता रहता था और परिवार के सदस्यों के साथ उसका घनिष्ठ संबंध था। इसी दौरान वह फोन-पे का पासवर्ड जान गया।
विज्ञापन
Trending Videos


इसे भी पढ़ें; UP: एक बीघा जमीन के लिए टावर पर चढ़ा युवक, उतारने में प्रशासन के छूटे पसीने; सात घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

इस बात से नाराज था आरोपी
मासूम कार्तिक के मामा मोनू सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले परिवार के मोबाइल से फोन-पे के माध्यम से करीब तीन हजार रुपये एक शुभम नामक युवक के खाते में भेजे गए थे। जांच के दौरान पता चला कि यह राशि आरोपी नाबालिग द्वारा भेजी गई थी। जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उसे फटकार लगाई गई। बाद में उसने पैसे वापस भी कर दिए थे, लेकिन इस घटना के बाद वह अंदर ही अंदर नाराज चल रहा था। 

बहन के साथ भी किया था दुर्व्यवहार
परिजनों का आरोप है कि डांट पड़ने के बाद उसने गुस्से में अपनी बहन नीति सिंह के साथ भी दुर्व्यवहार किया और उसका गला दबाने की कोशिश की थी। हालांकि उस समय आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया था। परिजनों का कहना है कि उस दौरान उसने परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। घटना वाले दिन रविवार सुबह करीब 10 बजे कार्तिक गांव के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। मोनू सिंह ने बताया कि इसी दौरान उसका फुफेरा भाई उसे बहला-फुसलाकर स्कूल परिसर के अंदर ले गया। 

गला दबाकर की थी हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और गंभीर चोट का पता चला है। उसने पहले कार्तिक को मारा पीटा फिर छाती पर चढ़कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। छाती पर भी गंभीर चोट के निशान हैं। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को सामान्य दिखाने का प्रयास किया। परिजनों के मुताबिक घटना के बाद वह भी परिवार के लोगों के साथ करीब दो घंटे तक कार्तिक को खोजने का नाटक करता रहा। गांव के लोग अलग-अलग स्थानों पर बच्चे की तलाश कर रहे थे। बाद में जब स्कूल परिसर के अंदर कार्तिक का शव मिला तो आरोपी भी वहां पहुंचा और कथित रूप से उसे उठाकर कहा कि बच्चा मर चुका है। 

परिजनों को आरोपी के व्यवहार पर हुआ था संदेह
परिजनों को उसके व्यवहार और गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ में कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिसके बाद शक और गहरा हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पांच वर्षीय मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां कंचन देवी सदमे में हैं और परिजन बार-बार यही कह रहे हैं कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि परिवार का ही एक सदस्य ऐसी घटना को अंजाम दे सकता है।

क्या बोले अधिकारी
एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि कार्तिक की हत्या उसके रिश्तेदार में नाबालिग भाई ने की है। उसको हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का विधिवत खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed