सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PNG facility in the houses of 17 railway colonies from June

Chandauli News: 17 रेलवे कॉलोनियों के आवासों में जून से पीएनजी की सुविधा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
PNG facility in the houses of 17 railway colonies from June
विज्ञापन
रसोई गैस संकट के बीच रेलकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। जून के दूसरे सप्ताह से 17 रेलवे कॉलोनियों के 4000 आवासों में पाइपलाइन के जरिये रसोई गैस की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
Trending Videos

इसके लिए बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल और गेल गैस लिमिटेड के बीच समझौते हुए। दाेनों संस्थाओं के अधिकारियों ने समझाैते पर हस्ताक्षर किए।
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में 11 हजार रेल कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें सबसे अधिक कर्मचारी पीडीडीयू नगर में ही रहते हैं। इनको रहने के लिए 17 रेलवे कॉलोनियों में 4 हजार आवास बनाए गए हैं। इसमें रेलकर्मी और उनके परिवार के लगभग बीस हजार लोग रहते हैं। वर्तमान में रेलकर्मियों ने किसी न किसी गैस आपूर्ति एजेंसी से गैस कनेक्शन लिया। वर्तमान में रसोई गैस संकट के बीच केवाईसी आदि के लिए रेलकर्मियों को भी चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे रेलकर्मी परेशान हैं। इन सबको देखते हुए रेल प्रशासन ने गेल गैस लिमिटेड से समझौता किया है। इस समझौते के तहत रेलवे कॉलोनियों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी ) कनेक्शन की आपूर्ति की जाएगी। रेलवे कर्मियों के आवासों के साथ ही साथ ही सभी रनिंग रूम में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी पाइप से रसोई गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इससे जंक्शन पर सभी फूड स्टाल, रेस्टूरेंट वालों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीआरएम उदय सिंह मीना, वरीय मंडल अभियंता समन्वय सूरज कुमार, मंडल अजय कुमार, गेल गैस लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर एवं ऑफिसर इंचार्ज रणधीर कुमार मिश्रा, गेल गैस लिमिटेड की ओर से चीफ मैनेजर अजय सेठी, सीनियर मैनेजर श्रीकांत राउत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed