फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power crisis in 20 villages for four days

Chandauli News: 20 गांवों में चार दिनों से बिजली का संकट

Sat, 11 Jul 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Power crisis in 20 villages for four days
धीना। बरहनी क्षेत्र के अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के धीना फीडर से जुड़े 20 गांवों में चार दिनों से बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रिपिंग के कारण महज दो घंटे बिजली मिल रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

गांव के दरोगा राय, प्रवण कुमार राय, कामेश्वर राय, विकास सिंह, मनीष राय ने बताया कि बिजली की समस्या के कारण धान की तैयार नर्सरी सूखने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों का कहना है कि समय पर सिंचाई नहीं होने से उनकी खेती प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम से बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग की है। अवर अभियंता जवाहर सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि फॉल्ट दूर करने का प्रयास कराया जा रहा है। जल्द ही नियमित रूप से बिजली मिलने लगेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed