सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway workers protested against putting the plant depot factory in the safety category.

Chandauli News: प्लांट डिपो कारखाना को सेफ्टी कैटेगरी में डालने का रेलकर्मियों ने किया विरोध

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Railway workers protested against putting the plant depot factory in the safety category.
पीडीडीयू नगर के प्लांटडिपो में गेट मीटिंग करते ईसीआरकेयू के पदा​धिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की ओर से प्लांट डिपो कारखाना के कैंटिन में आयोजित गेट मीटिंग में प्लांट डिपो कारखाना को सेफ्टी कैटेगरी में डालने का विरोध किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों का हित प्रभावित हो रहा है। इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। ईसीआरकेयू प्लांट डिपो शाखा के कार्यकारिणी अध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि पीडी प्रशासन की ओर से पीडी कारखाने को सेफ्टी कैटेगरी में डालने की तैयारी की जा रही हैं। यह कर्मचारियों के हितों के लिए ठीक नहीं है। सेफ्टी कैटेगरी में होने पर मेडिकल करा कर कर्मचारियों की छंटनी शुरू की जाएगी। यही नहीं यहां काम करने वाले कर्मचारियों को दूसरी जगह भेजा जाएगा। कहा कि इस व्यवस्था का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर शाखा मंत्री सुल्तान अहमद, उपाध्यक्ष करमजीत प्रसाद, संगठन मंत्री राकेश कुमार सिंह, ऋषिकेश यादव, रामरतन, सुधीर कुमार, शोएब, कन्हैया कुमार, मनोज कुमार, राजेश निषाद आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed