{"_id":"6a514a6a2cc2bee56a0f5d70","slug":"rainwater-and-drainage-water-have-inundated-chaurhat-village-making-it-difficult-for-residents-to-step-out-of-their-homes-chandauli-news-c-189-1-svns1010-151185-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चौरहट गांव में भरा बारिश और नाबदान का पानी, घरों से निकलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चौरहट गांव में भरा बारिश और नाबदान का पानी, घरों से निकलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
बारिश के बाद सकलडीहा कस्बा में हुआ जल भराव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद ब्लॉक के चौरहट गांव स्थित चावला गली में रेलवे लाइन के किनारे जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। बारिश और नाबदान का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। शुक्रवार को गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि वाराणसी से पीडीडीयू नगर के बीच रेल लाइन के चौड़ीकरण के दौरान नाले को मिट्टी डालकर बंद कर दिया था। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण अब चावला गली और आसपास के घर जलभराव की चपेट में हैं। लोगों का कहना है कि करीब तीन महीने से समस्या बनी हुई है।
बरसात शुरू होते ही हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जिलाधिकारी, विधायक और अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई। ग्राम प्रधान वसीम खान ने बताया कि अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। वहीं, चौरहट के सचिव सुमित प्रजापति का कहना है कि जलभराव की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया गया है। इसके समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में अल्ताफ, साहिल, मोईन, वसीम, मोहम्मद सिद्दीकी, परवेज आलम, जाहिद, आसिफ, महताब, भंडारु, आमना बीबी, नूरजहां बेगम, आशिया, शबाना आदि शामिल थीं।