पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Registered at a Sakaldiha address diagnostic centre was operating in Chakia in chandauli

स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी: चंदौली में सकलडीहा के पते पर पंजीकरण, चकिया में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर

Sat, 04 Jul 2026 06:25 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 06:25 PM IST
सार

चंदौली में स्वास्थ्य विभाग ने बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे संस्थानं पर चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान लालपुर स्थित केयर डायग्नोस्टिक सेंटर में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसे सील कर दिया गया। 

विज्ञापन
Registered at a Sakaldiha address diagnostic centre was operating in Chakia in chandauli
चकिया के पैथोलॉजी सेंटर की जांच करते स्वास्थ्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के चकिया कस्बा और बाजारों में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया। इस दौरान लालपुर स्थित केयर डायग्नोस्टिक सेंटर में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसे सील कर दिया गया। वहीं, तीन निजी अस्पतालों को बेसमेंट में संचालित सेवाएं बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी विकास मित्तल, नोडल अधिकारी डॉ. संजय सिंह और पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम सबसे पहले लालपुर स्थित केयर डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंची। टीम को देखते ही वहां मौजूद तकनीशियन भाग गया।
विज्ञापन


सेंटर में कोई डॉक्टर भी नहीं मिला। जांच करने पर पता चला कि केंद्र का पंजीकरण सकलडीहा के पते पर कराया गया था, जबकि इसका संचालन चकिया क्षेत्र में किया जा रहा है। इस पर डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम ने सहदुल्लापुर स्थित बाबा कीनाराम हॉस्पिटल पहुंची। यहां अस्पताल का शटर बंद था और कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। लक्ष्मी चैरिटेबल हॉस्पिटल, हर्ष हॉस्पिटल और ओम साईं हॉस्पिटल की भी टीम ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों के बेसमेंट में चिकित्सीय सेवाएं संचालित होती मिलीं। इस पर तीनों अस्पतालों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के भीतर बेसमेंट से सभी बेड और स्वास्थ्य सेवाएं हटा लें। अधिकारियों ने हिदायत दी कि आदेश का पालन नहीं किया गया तो अस्पतालों को सील कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अस्पतालों और जांच केंद्रों के संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed