{"_id":"6a5149720a3e72daa90d5b83","slug":"team-attacked-while-attempting-to-stop-ploughing-on-forest-land-chandauli-news-c-189-1-svns1013-151193-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वन भूमि पर जुताई रोकने गई टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वन भूमि पर जुताई रोकने गई टीम पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगाई रेंज में आरक्षित वन भूमि पर जुताई रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर बृहस्पतिवार की रात लोगों ने हमला कर दिया। टीम के कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। वन विभाग की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर प्रभारी वन रक्षक दूधनाथ की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, मझगाई रेंज के मझगाई बीट स्थित भैंसोड़ा कंपार्टमेंट संख्या-13 की आरक्षित वन भूमि पर प्राकृतिक रूप से उगे पौधों को काटकर ट्रैक्टर से जुताई की जा रही थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की।
आरोप है कि इसी दौरान छोटू, सुनील, भगवानदास, आयरन पटेल, रामजी सहित कई लोग महिलाओं के साथ मौके पर एकत्र हो गए और वन कर्मियों पर लाठी-डंडों, पत्थरों तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में महिला वनकर्मी हेमवंती सहित टीम के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। इसके बाद वन विभाग की टीम किसी तरह मौके से निकलकर रेंज कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
एसडीओ वन वरुण सिंह ने बताया कि आरक्षित वन भूमि पर अवैध जुताई की सूचना मिलने पर टीम गई थी। ट्रैक्टर जब्त करने का प्रयास किए जाने पर टीम पर हमला कर दिया गया। चकरघट्टा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि वन विभाग से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।