पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenage girl's body found hanging from a saree noose.

Chandauli News: साड़ी के फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 03 Jul 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging from a saree noose.
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव में बुधवार को देर शाम कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर किशोरी का शव लटका मिला। घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

कैली गांव निवासी राम सुधार राम की साधना (15) शाम को घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस खिड़की तोड़कर कमरे में पहुंची तो किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed