फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenage girl's body found in Ganga Canal; suspected to have jumped in after being scolded by her mother for making reels.

Chandauli News: गंगा नहर में किशोरी का शव मिला, रील बनाने पर मां के डांटने के बाद नहर में कूदने की आशंका

Thu, 09 Jul 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found in Ganga Canal; suspected to have jumped in after being scolded by her mother for making reels.
अलीनगर थाना क्षेत्र की गोधना नई बस्ती के समीप बड़ी गंगा नहर में बुधवार को एक किशोरी का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के अनुसार शव की पहचान बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा रोड निवासी खुशबू (15) के रूप में हुई। वह कुछ दिन पहले मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के कौवासात स्थित ननिहाल गई थी। बताया जा रहा है कि रील बनाने पर मां ने उसे डांट दिया था। इसके बाद वह सोमवार की दोपहर मठना गांव के समीप गंगा नहर में कूद गई थी। घटना के संबंध में अदलहाट थाने प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गंगा नहर के तेज बहाव के कारण किशोरी का शव बहकर गोधना नई बस्ती तक पहुंच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed