सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The party is progressing with the support of the workers: Sanjay

कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ रही है पार्टी : संजय

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The party is progressing with the support of the workers: Sanjay
विज्ञापन
नियामताबाद। नियामताबाद विकासखंड सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सहयोग को अपनी सफलता का आधार बताते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि पार्टी की रणनीति स्पष्ट है और लगातार जनता के बीच रहकर काम किया जा रहा है, जिससे आगामी चुनावों में सफलता सुनिश्चित होगी। मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए 1 मई को वाराणसी में आयोजित होने वाली महारैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. निषाद ने कहा कि मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में निषाद समाज की भूमिका निर्णायक है, ऐसे में सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटें और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग घटनाओं पर राजनीति करते हैं, जबकि सरकार विकास के मुद्दों पर काम कर रही है।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश सचिव शिव कुमारी निषाद, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार निषाद, ज्योति कश्यप, सुरेश निषाद, चंद्रकला निषाद, चंदन सिंह, काशीनाथ निषाद, रामबरन निषाद, मेघनाथ बिंद, संजय बिंद, उदय नारायण बिंद, नारायण बिंद और रामकेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed