सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1.65 crore worth of liquor was being transported hidden in wood shavings on a truck, one accused arrested

Chandauli News: ट्रक पर लकड़ी के बुरादे में छिपा कर ले जा रहे थे 1.65 करोड़ की शराब, एक आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
1.65 crore worth of liquor was being transported hidden in wood shavings on a truck, one accused arrested
अलीनगर पुलिस के गिरफ्त में शराब के साथ तस्करी का आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस और स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सिंघीताली पुल के पास से ट्रक में लकड़ी के बुरादे में छिपाकर ले जा रहे 1.65 करोड़ की शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक जगदीश लोहार निवासी श्रीनाथ कॉलोनी थाना नाथद्वारा जिला राजसमंद राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ तस्कर बिहार शराब ले जा रहे हैं। पुलिस ने सिंघीताली पुल के पास ट्रकों की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच एक ट्रक वाराणसी की ओर से आ रहा था। उसे रुकने का इशारा किया गया तो चालक रुकने के बजाए स्पीड बढ़ा दिया। चेकिंग कर रही टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस टीम घेरेबंदी करके ट्रक को रोक लिया। ट्रक की जांच की गई तो लकड़ी के बुरादे के बीच में छिपाकर रखी 932 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब कीमत लगभग 1.65 करोड़ रुपये है।
Trending Videos


पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी शराब
तस्करी करके बिहार ले जाई जा रही शराब सिर्फ पंजाब में बेची जानी थी। सीओ ने बताया कि शराब की बोतलों की जांच की गई तो बोतल पर फॉर सेल इन पंजाब ओनली लिखा था। यही नहीं सभी बोतलों के स्कैनर को खुरच दिया गया था। ताकि शराब कहां की है इसका पता न चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दो महीने में बरामद हुई छह करोड़ की शराब
बीते

2 मार्च 2026 को ट्रक में आलू की बोरी के नीचे छिपाकर पंजाब से बिहार ले जाई जा रही 1028 पेटी शराब बरामद
बीते 9 मार्च 2026 को ट्रक में कागज के गट्ठर के नीचे छिपाकर नोएडा से बिहार ले जाई जा रही थी 849 पेटी शराब बरामद
बीते 14 मार्च 2026 को ट्रक में पुट्टी की बोरी के नीचे छिपाकर नोएडा से बिहार ले जाई जा रही थी 710 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article