{"_id":"69c2f8628efa15136e0dab0e","slug":"villagers-demonstrated-to-get-the-road-constructed-chandauli-news-c-189-1-svns1011-146017-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सड़क बनवाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सड़क बनवाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र स्थित चारी-चिरईगांव-मुड्डा मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर खड़े होकर लोक निर्माण विभाग और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि करीब चार वर्ष पूर्व मार्ग का निर्माण कराया गया था लेकिन वर्तमान में मार्ग बदहाल हो गया है। इसपर जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। मार्ग पर गिट्टियां भी बिखरी हुई हैं जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग नौबतपुर से चारी चिरईगांव होते हुए मुड्डा तक बनाया गया है।
इस मार्ग से दर्जन भर गांवों के लोगों का बाजार, ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यायल आदि जगहों पर आना-जाना होता है। मार्ग के बदहाल होने के कारण लोगों काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। प्रदर्शन करने वालों में संतविलास सिंह, शिवबच्चन सिंह, सुमंत सिंह अन्ना, मृत्युंजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजबिहारी सिंह, राधेश्याम सिंह, चंद्रशेखर सिंह, शाहबाज अंसारी, सुधीर सिंह, जितेंद्र सिंह आदि रहे।
Trending Videos