{"_id":"6aa26e47bf7ccae5850c7e9d","slug":"young-man-drowned-while-bathing-with-friends-in-chandauli-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग नहाने गया था युवक, गहरे पानी में जाने से डूबा; मौत से परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग नहाने गया था युवक, गहरे पानी में जाने से डूबा; मौत से परिवार में कोहराम
Thu, 10 Sep 2026 02:31 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:31 PM IST
सार
चंदौली जिले में दोस्तों के साथ एक युवक बंधी में नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक शशिकांत की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के झुमरिया गांव में गुरुवार को सलैया बंधी में नहाते समय 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
झुमरिया गांव निवासी शशिकांत गुरुवार को अपने बड़े भाई उमाकांत और चार दोस्तों के साथ सलैया बंधी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ नहा रहे युवकों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
इसी बीच शशिकांत के चाचा चंद्रभान ने बंधी में छलांग लगाकर उसे पानी से बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ ने जांच के बाद शशिकांत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता शिवानंद शिक्षामित्र हैं। बेटे की मौत से पिता शिवानंद और मां बिंदु हिरवा का रो-रोकर बुरा हाल है। शशिकांत तीन भाइयों में मझला था और कक्षा 12 में पढ़ाई कर रहा था। उसकी असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।